फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बस स्टेशन में शुरू हुई मरम्मत, कीचड़ वाले हिस्से में डाले गए ईंट के टुकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। नगर के निचलौल बस स्टेशन परिसर में रोडवेज बस के कीचड़ में फंसने की घटना के बाद शनिवार को विभाग हरकत में आया। बस स्टेशन के कीचड़युक्त हिस्से में ईंट के टुकड़े डालकर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया, जिससे यात्रियों और बसों के आवागमन में होने वाली परेशानी को कम करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 28 जुलाई को हुई बारिश के बाद बस स्टेशन परिसर पूरी तरह कीचड़ से भर गया था। इसी दौरान यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस कीचड़ में धंस गई थी। काफी देर तक बस वहीं फंसी रही और बाद में उसे ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया। बस में सवार कई यात्रियों को कीचड़ में उतरकर दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए जाना पड़ा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवहन विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे थे। घटना के बाद शनिवार को विभाग की ओर से बस स्टेशन परिसर के खराब हिस्से में ईंट के टुकड़े डलवाकर अस्थायी मरम्मत कराई गई। हालांकि यात्रियों का कहना है कि यह केवल अस्थायी समाधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें