फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महाव नाले के तटबंध की मरम्मत शुरु, बघेला ने बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
महाव नाले के तटबंध मरम्मत का जायजा लेते हुए नौतनवा विधायक ऋ​षि त्रिपाठी।
विज्ञापन
परसामलिक। नेपाल के पहाड़ों पर हुई भारी बरसात से उफनाए महाव नाला के टूटे तटबंध की मरम्मत शनिवार को जेसीबी मशीन से मिट्टी डालकर कराई जा रही है, वहीं बघेला नाला के उफनाने से किसानों को अपनी फसल के डूबने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अचानक उफान के कारण नौतनवा तहसील क्षेत्र में देवघट्टी टोला हरखपुरा गांव के सामने शुक्रवार को दोपहर में महाव नाला का तटबंध लगभग 10 मीटर टूट गया, जिससे करीब 50 एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई थी। महाव तटबंध टूटने की सूचना पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पहुंचकर सिंचाई विभाग को महाव तटबंध के कटान स्थल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे, जिस पर सिंचाई विभाग ने तत्काल कटान स्थल पर तटबंध की जेसीबी मशीन के जरिए मिट्टी डालकर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
शनिवार की शाम महाव नाला की कटान का निरीक्षण करने नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी व ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने पहुंचकर किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। सिंचाई विभाग को टूटे तटबंध की मरम्मत का कार्य अतिशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें