फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूलों में मानकविहीन कायाकल्प

विज्ञापन
स्कूल का निरीक्षण करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
महराजगंज। पंचायत के चौक में संचालित तीन स्कूलों के कायाकल्प का निरीक्षण बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाडेय ने पीओ डूडा के साथ किया। उन्होंने कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों की गुणवत्ता का आकलन कराया। जांच में स्कूलों की फाल सीलिंग का निर्माण तीनों ही स्कूलों में मानक विहीन पाया गया।
विज्ञापन

चौक स्थित प्राथमिक विद्यालय चौक, कंपोजिट विद्यालय सोनाड़ी और कंपोजिट विद्यालय ओबरी के भवनों की दशा कायाकल्प के बाद भी नहीं सुधर सकी। चौक प्राथमिक स्कूल का कायाकल्प 40 लाख तो ओबरी व सोनाड़ी विद्यालय का कायाकल्प करीब 70 लाख रुपये की लागत से कराया गया था, बावजूद इनके भवन में फॉल सीलिंग उखड़ रही है। टीम ने भवन की कक्षाओं और सीलिंग की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उपस्थित प्रधानाध्यापकों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि फॉल सीलिंग बार-बार उखड़ने से विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। बारिश के मौसम में यह समस्या और बढ़ी है। इससे न सिर्फ पढ़ाई प्रभावित होती है, बल्कि अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर सशंकित रहते हैं। स्कूल में पेयजल, शौचालय और बिजली आपूर्ति की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण दल में पीओ डूडा प्रेम शंकर पांडेय, चौक ईओ ओमप्रकाश, जेई विजय प्रताप और सीएमएम डूडा आनंद तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें