फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भगवान विरसा मुंडा को किया याद

Sat, 09 Aug 2025 09:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। शहर के इंदिरा नगर और नौतनवा विकास क्षेत्र के देवघट्टी गांव में कार्यक्रम आयोजित करके भगवान विरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके आदिवासी समाज के प्रति उनके दिए गए योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा नगर वार्ड में सर्व कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुरेश ने कहा कि नगर पंचायत चौक के पास परासखांड, टोला झुंगवा में आदिवासी समुदाय की थारू जाति के लोग रहते हैं, जहां के तमाम युवक सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं।
संस्था इनके बीच समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाती है। इस अवसर पर पुनीत पांडेय, विकास कुमार पांडेय, गरिमा पांडेय, रेनू पांडेय, प्रियंका, सक्षम उपस्थित रहे। परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवा ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवघट्टी में मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था (थारू संगठन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजय बहादुर चौधरी के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के मूल आदिवासी समाज के लोगों को समाज में समान अधिकार के बारे में जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजय बहादुर चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी थारू समाज के लोगों के उत्थान एवं देश में समानता के अधिकार के लिए संघर्ष किया था।
इस मौके पर देवघट्टी ग्राम प्रधान अजय कुमार रौनियार, अगस्त मुनि चौधरी, अजय कुमार चौधरी, अगस्त मुनि चौधरी, अजय कुमार चौधरी, चंदा चौधरी, प्रियंका चौधरी, जमुना चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें