फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निचलौल सीएचसी में स्त्रीरोग विशेषज्ञ की तैनाती

Sat, 09 Aug 2025 06:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. निहारिका सिंह की तैनाती की गई है। इससे महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। लंबे समय से निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे हो चुके थे। हालांकि, स्त्रीरोग विशेषज्ञ की कमी के कारण इस सुविधा का पूर्ण उपयोग नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामान्य संस्थागत प्रसव तो हो रहे थे, लेकिन जटिल मामलों में मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता था। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें