फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेलवाघाट के लिए बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महराजगंज जिले के अंतिम छोर पर कुशीनगर जिले के बेलवाघाट से महराजगंज मुख्यालय के लिए बस सेवा की शुरुआत कर दी गई है।
विज्ञापन

यह सेवा ग्रामीण यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, क्योंकि अब तक इस क्षेत्र में सरकारी बसों की कमी के कारण लोगों को निजी बसों या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। बेलवाघाट के निवासियों को जिला मुख्यालय पहुंचने में पहले काफी परेशानियां झेलनी पड़ती थीं। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि नई बस सेवा सुबह बेलवाघाट से शुरू होकर सिसवा, घुघली और शिकारपुर होते हुए महराजगंज बस स्टेशन पहुंचती है। वापसी में भी यही मार्ग अपनाया जाता है। यह बस दिन में दो फेरे लगाएगी। बस बेलवाघाट में ही हॉल्ट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें