फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धूप से मिली राहत, शाम को बढ़ी गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तराई क्षेत्र के जनपद महराजगंज में लगातार चौथे दिन भी धूप खिलने के कारण तापमान स्थिर रहा। शुक्रवार को लोगों ने धूप की गर्मी महसूस की। लेकिन शाम चार बजे के बाद तेज हुई पछुआ के कारण बर्फीली सर्दी ने गलन बढ़ा दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह आठ बजे के आसपास धूप खिल गई। लेकिन पिछले दिनों की तरह धूप हल्की न होकर दोपहर 13 बजे तक गर्माहट भरी रही क्योंकि पछुआ शांत बनी रही। लेकिन धूप की गर्मी तापमान बढ़ाने में विफल रहा।
ऐसा इसलिए क्योंकि दोपहर तक जितनी गर्माहट धूप ने बांटी उसी क्रम में दोपहर बाद चली पछुआ ने बराबर कर दिया।
शाम चार बजे के बाद पछुआ की रफ्तार तेज होती गई जिससे गलन ने एक बार फिर लोगों को कंपाने का काम किया वहीं शाम सात बजे के बाद कोहरे की चादर भी घनी होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें