फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उमस भरी गर्मी से मिली राहत, जलभराव से सांसत

Mon, 04 Aug 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार की सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मोहल्लों में कई जगहों पर जलभराव से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका के सिविल लाइंस वार्ड, शास्त्री नगर, गांधी नगर और एनएच 730 फरेंदा मार्ग की सर्विस लेन पर जलभराव की स्थिति देखी गई। सड़कों पर भरे पानी के कारण लोग अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने के लिए पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर हुए।
शास्त्री नगर वार्ड निवासी अभिषेक राय ने बताया कि हल्की बारिश होने पर भी सड़कों पर जलभराव हो जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण समस्या होती है।
विज्ञापन

इसी तरह गांधी नगर वार्ड की निवासी अनीता ने जल निकासी की खराब व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि नालियां जाम होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है, जिससे लोगों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत होती है।
सिविल लाइंस वार्ड के देवव्रत यादव ने भी यही शिकायत दोहराई। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान वार्ड की मुख्य सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होते हैं।
स्थानीय लोगों की शिकायतों के बीच नगर पालिका के सफाई कर्मी एनएच 730 पर जाम नालियों की सफाई में जुटे नजर आए। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि जाम नालियों की सफाई तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें