फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झमाझम बारिश...8 तक जारी रहने के आसार

Mon, 04 Aug 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
एनएच 730 फरेंदा मार्ग पर सर्विस लेन पर भरा पानी।
विज्ञापन
महराजगंज। मानसून की मेहरबानी का क्रम रविवार जनपद में प्रारंभ हुआ, जिसने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने का कार्य किया है। सुबह 8:30 बजे आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अपडेट में महराजगंज में छह एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

सर्वाधिक बारिश निचलौल व नौतनवा तहसील क्षेत्र में 6.3 एमएम रही। वहीं फरेंदा व सदर तहसील क्षेत्र में यह 6 एमएम रिकार्ड किया गया। आठ अगस्त तक जनपद में मानसूनी बारिश का क्रम बरकरार रहेगा।
जनपद में खरीफ के सीजन में 1.50 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई की गई है। मानसून समय से सक्रिय हुआ तो उम्मीद थी कि बारिश शुरू होने के बाद सिंचाई से किसानों को राहत मिलेगी, लेकिन जलवायु परिवर्तन की परिस्थितियों के कारण छिटपुट बारिश ही जिले के हिस्से आई ऐसे में धान की रोपाई बचाने के लिए किसान जद्दोजहद कर रहे थे।
विज्ञापन

आखिरकार सावन के अंतिम सप्ताह में मानसून जनपद में पिछले दो दिन से सक्रिय हुआ। हालांकि कि शनिवार देर शाम तक बारिश सिर्फ निचलौल व नौतनवां में ही हुई थी, लेकिन देर रात से पूरे जनपद में मानसून की सक्रियता के चलते रविवार सुबह 8:30 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 6 एमएम की बारिश बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड की गई। नेपाल से सटे क्षेत्रों में अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। देर से सही लेकिन मानसून की मेहरबानी देख किसानों के चेहरे खिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें