फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगेगी राहत चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनहानि और नुकसान को कम करने के लिए राहत चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर यह पहल की गई है। चौपाल का मकसद ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की उनकी क्षमता को मजबूत करना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र में सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, राहत चौपालों में राजस्व, सिंचाई, पुलिस, स्वास्थ्य, पशुपालन, पंचायती राज, बाल विकास, शिक्षा, लोक निर्माण, कृषि, ग्राम विकास, खाद्य एवं रसद और ऊर्जा विभाग समेत कई विभागों के क्षेत्रीय व ग्राम स्तरीय कर्मचारी शामिल होंगे। साथ ही ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, अवर अभियंता (सिंचाई), एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अध्यापक और पशुपालन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। सभी विभाग ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन की जानकारी देकर उन्हें बचाव के उपायों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि बाढ़ संवेदनशील ग्रामों और उनके मजरों में चौपाल आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें