फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डंपर की टक्कर से मारे गए युवकों के परिजन ने जाम किया हाईवे

विज्ञापन
सड़क जाम करते परिजन व ग्रामीण।
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक बंद रहा निचलौल-गोरखपुर हाईवे, दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार
विज्ञापन

जाम के दौरान पुलिस और मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों के बीच हुई तीखी नोकझोंक
मौके पर पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार के आश्वासन के बाद माने परिजन
निचलौल। दमकी गांव के सामने मंगलवार की रात डंपर की टक्कर मारे गए तीन युवकों के परिजन ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे बरोहिया गांव के सामने निचलौल-गोरखपुर हाईवे जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान पहुंची पुलिस के साथ मृतक के परिजन व ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे निचलौल थानाक्षेत्र के पचमा गांव निवासी विवेक, सन्नी व किशन व सन्नी के साथी शिव की निचलौल-गोरखपुर हाईवे स्थित दमकी गांव के सामने डंफर की टक्कर से मौत हो गई थी। बुधवार की सुबह 10:23 बजे मृतक के परिजनों ने बरोहिया गांव के सामने निचलौल-गोरखपुर हाईवे को जाम कर दिया। परिजन मृतकों को एक-एक करोड़ का मुआवजा, मृतक के घर के एक-एक सदस्य को नौकरी, मृत सन्नी की बहन की शादी व सभी के परिजनों के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद निचलौल थाने के थानेदार योगेंद्र कुमार राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजन व ग्रामीणों को हाईवे से हटने के लिए कहने लगे। जबकि परिजन मांगों को पूरा करने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर परिजनों-ग्रामीणों व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान ग्रामीण जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार हाईवे पर लग गई। करीब पौने 12 बजे मौके पर एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता व तहसीलदार अमित कुमार पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास करने लगे।
इसके बाद एसडीएम और तहसीलदार परिजन के साथ सड़क पर बैठ गए और उनकी बात सुनी। एसडीएम ने परिजन से लिखित मांग पत्र लिया और उनकी मांगों के संबंध में आश्वासन पत्र दिया। इसके बाद किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर जाम दोपहर 12:09 बजे जाम को समाप्त कराया। जाम समाप्त होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी परिजनों के साथ उनके घर पहुंचे और उनकी अन्य समस्या सुनीं। मौके पर हल्का लेखपाल और ग्राम सचिव को बुलाकर परिजनों से संबंधित आवश्यक अभिलेख भी लिए गए।

दोपहर बाद दो बजे पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव
दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। परिजन की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। तीनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। अंतिम संस्कार के लिए शवों को नारायणी नदी की देवरिया शाखा नहर की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक बार फिर माहौल गर्म हो गया। अंत्येष्टि स्थल पर कांग्रेस के नेता राजू गुप्ता ने मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा दिए जाने की मांग की और अंतिम संस्कार रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने राजू गुप्ता को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आक्रोशित लोगों ने अंतिम संस्कार के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाई जा रही लकड़ी भी रोक दी।
विज्ञापन

वर्जन
मृतकों के परिजन से तहरीर लेकर दुर्घटना के मामले में डंपर चालक व मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जबकि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
- रविंद्र कुमार सिंह, सीओ, निचलौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें