फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास कर सुरक्षा का भरोसा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास कर सुरक्षा का भरोसा दिया
विज्ञापन

फरेंदा। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस किसी भी तरह के उपद्रव और दंगा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। कस्बे में रविवार को पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दूबे ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक दिनेश दत्त मिश्रा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड व अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ दंगाइयों पर नियंत्रण और दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग का अभ्यास किया गया। सीओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। आचार संहिता का कड़ाई के साथ पालन करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया है। कस्बे में किसी भी प्रकार का जुलूस व सभा के लिए प्रशासन की अनुमति जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें