फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेलकूद में सात गोल्ड जीतकर रेड हाउस बना विजेता

Sun, 10 Dec 2023 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। आरपीआइसी विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। विद्यालय के रेड हाउस, ग्रीन, येलो और ब्लू के बच्चों ने प्रतिभाग किया। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रेड हाउस सात गोल्ड जीतकर विजेता बना। विजेता खिलाड़ियों ने विद्यालय प्रबंधन ने ट्राॅफी, शील्ड, प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में स्पून रेस, स्किपिंग, क्रिकेट, कबड्डी, शॉर्टपुट, खो-खो, चेस, टग ऑफ वार एवं लंबी कूद का आयोजन किया गया। इन सभी आयोजन में सात गोल्ड के साथ रेड हॉउस विजेता बना तथा पिछले साल का विजेता येलो हॉउस इस बार उपविजेता रहा। स्पून रेस जूनिया में पहला स्थान रेड हाउस से अंकुर रौनियार, जूनियर बालिका में येलो हाउस से दिव्या गुप्ता, स्किपिंग में जूनियर में ऋषिका यादव और सीनियर में सत्या, बालक वर्ग शॉर्टपुट में पहला स्थान अर्थव कुमार व बालिका वर्ग में नेहा राव, लंबी कूद बालक वर्ग में हर्ष गुप्ता ने पहला स्थान व आदित्य जायसवाल ने दूसरा स्थान, बालिका वर्ग में अनुष्का सोनी प्रथम, अंकिता चौरसिया द्वितीय, चेस बालिका वर्ग में दीपिका व बालक वर्ग में अभिनव प्रताप ने पहला स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट के टूर्नामेंट में ब्लू हॉउस विजेता व ग्रीन हॉउस उपविजेता रहा। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक, डॉ पंकज तिवारी, प्रधानाचार्य ई. नीरज तिवारी, व्यवस्थापक देवेंद्र शुक्ला, धीरज तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें