फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आवास सेल्फ सर्वे के नाम पर वसूली, वापस कराए रुपये

Mon, 21 Apr 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जंगल गुलहरिया में आवास योजना के तहत किए जा रहे सेल्फ सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इसमें गांव के ही एक युवक की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें आरोपों को सही मिला।
विज्ञापन

मामले में आरोपियों की ओर से वसूली की गई धनराशि वापस कराई गई और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलहरिया निवासी राजेश्वर चौहान ने खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव को एक शिकायती पत्र सौंपा था। पत्र में बताया गया कि दो व्यक्ति गांव में आए और ग्रामीणों से आवास योजना के अंतर्गत सेल्फ सर्वे के नाम पर रुपये वसूलने लगे। ग्रामीणों को बताया गया कि यदि वे पैसा नहीं देंगे तो उनका नाम आवास योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। इस डर से कई ग्रामीणों ने उन्हें पैसे दे दिए।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी रविवार को पंचायत कर्मचारियों के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच की। बिना किसी आदेश या अधिकार के लोगों से पैसा वसूलने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने भी अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनसे 300 से 400 रुपये तक की वसूली की गई थी। बीडीओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों से वसूली गई रकम पीड़ित ग्रामीणों को वापस कराई। इसके साथ ही दोनों आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बीडीओ ने मृत्युंजय यादव ने बताया कि सरकारी योजनाओं के नाम पर किसी भी तरह की वसूली गैरकानूनी है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें