चौक बाजार। नगर पंचायत के सोनाड़ी में कार्य के दौरान सिंचाई विभाग के ठेकेदार की लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुई मंदिर की नींव को राष्ट्रीय बजरंग दल के दबाव के बाद पुनः बनाया गया। मामले को लेकर संगठन ने कड़ा विरोध जताते हुए बोल्डर पिचिंग का कार्य रुकवा दिया था।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को मंदिर परिसर पहुंचकर मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संगठन ने कराए गए कार्य पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक स्थलों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री सूरज तिवारी, जिला मंत्री अविनाश, मिथलेश गुप्ता, शिवम, अभि, कुलदीप, बालकिशन, विजय सैनी, धनंजय गणेश उपस्थित रहे।