फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज–कटहरा मार्ग पर लखिमा थरुआ गांव के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क हादसा हो गया। मिट्टी लादकर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सोनरा निवासी मंजीत और दिनेश किसी जरूरी काम से कटहरा खास जा रहे थे। जैसे ही वे लखिमा थरुआ गांव के पश्चिम स्थित एक ईंट भट्ठा के पास पहुंचे, कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में उनकी बाइक आ गई। दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने परिजनों, पुलिस और एम्बुलेंस को अवगत कराया। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बागापार चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें