फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्टाफ नर्स की संविदा सेवा समाप्त करने की संस्तुति

Thu, 19 Dec 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पर मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के तहत तैनात शारदा राय स्टाफ नर्स (संविदा) की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया गया है। यह आदेश जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जारी किया गया है। स्टाफ नर्स पर अनियमितता की शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन

मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में तैनात स्टाफ नर्स पर जैनव ने आरोप लगाया था कि बाहर से ग्लूकोज की बोतल एवं सुई मंगाती हैं। प्रसव में लापरवाही तथा प्रसव पंजिका में जीवित जन्म को मृत्यु जन्म अंकित करने तथा समय से ड्यूटी न करने का आरोप लगाया था। इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा था।
आरोपी ने स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जो संतोषजनक नहीं मिला। गठित समिति की बैठक मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में विचार के लिए रखा था। अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर की संस्तुति व जांच अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की जांच रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए उक्त समिति ने सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति की। आरोपी स्टाफ नर्स शारदा राय ने बताया कि बेवजह उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके शुक्ल ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने जांच के बाद स्टाफ नर्स की संविदा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें