महराजगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला महराजगंज विभाग सिद्धार्थनगर की ओर से तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण शिविर चोखराज पब्लिक स्कूल महुअवा में आयोजित हुआ। समापन सत्र में सिद्धार्थनगर विभाग के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने बताया की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने वाला है और अपने पंच परिवर्तन-सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य पर कार्य करना है। प्रशिक्षण में पूरे विभाग से कुल 72 शिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।
सह-जिला प्रचारक सूर्यप्रभात ने बताया कि प्रशिक्षण में पूरे दिन की दिनचर्या पहले से तय होती है और सभी कार्यक्रम अपने निर्धारित समय पर होते हैं। इस प्रशिक्षण से शिक्षार्थियों में शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है। जिला प्रचारक नौतनवा नागेंद्र ने कहा कि भारत को हम केवल धरती का टुकड़ा नहीं अपितु माता मानते हैं। यहां की नदियों, पहाड़ों आदि को हम देवता मानते हैं। प्रशिक्षण में जिला संघचालक रामशंकर, सह जिला कार्यवाह अनिल, वर्ग कार्यवाह प्रभाकर, मुख्य शिक्षक प्रदीप, सह मुख्य शिक्षक आदित्य, जीवेश रणजीत, शेषमणि, प्रताप आदित्य, अजय, विमल आदि मौजूद रहे।