महराजगंज। जिला अस्पताल में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर बाहर के मेडिकल स्टोर की दवा बिक्री होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की।
बृहस्पतिवार को जांच टीम में नामित सदस्य एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज कुमार कन्नौजिया और औषधि निरीक्षक दिव्य प्रकाश मौर्य केंद्र पर पहुंचकर जांच की। केंद्र पर तैनात कर्मियों से पूछताछ की गई। इस दौरान जांच अधिकारियों और केंद्र के कर्मियों से कहासुनी भी हो गई। केंद्र पर बाहर की दवा मिलने की बात जांच अधिकारियों ने कही। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि जांच रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।