फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रणजीत यादव अध्यक्ष और विजेन्द्र कन्नौजिया बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में बुधवार को नौतनवा ब्लॉक के रतनपुर सभागार में ब्लॉक संगठन का चुनाव सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर रणजीत यादव व महामंत्री पद पर विजेन्द्र कुमार कन्नौजिया विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार रणजीत यादव व सदानंद यादव और महामंत्री पद के लिए विजेन्द्र कन्नौजिया व विजय मद्धेशिया ने परचा दाखिल किया। नौतनवा ब्लॉक में तैनात कुल 109 सफाई कर्मचारियों में से 107 ने मतदान किया। 2 मत अवैध घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर रणजीत यादव को 57 मत मिले जबकि सदानंद यादव को 50 मत मिले। रणजीत 7 मतों से विजयी घोषित हुए। वहीं महामंत्री पद के लिए विजेन्द्र कन्नौजिया को 82 मत और विजय मद्धेशिया को 26 मत मिले। विजेन्द्र कन्नौजिया को 56 मतों से विजयी घोषित किया गया।
साथ ही संगठन मंत्री सहेन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवसागर चौधरी और सम्प्रेक्षक पद के लिए ओमप्रकाश प्रसाद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इस अवसर पर जिला संरक्षक सत्येन्द्र कुमार दूबे, जिला महामंत्री रामजीत, नागेन्द्र यादव, चन्द्र भान यादव, चन्द्रकेश यादव, सुरेन्द्र यादव समेत तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें