नौतनवा। फसल की खरीद के बाद मिल स्वामी द्वारा रुपये न देने का विरोध करते हुए बुधवार को एक काश्तकार तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गया। काश्तकार की पहचान ग्राम सभा महुअवा नंबर एक टोला गोपलापुर निवासी सुनील चौधरी के रूप में हुई।
धरने पर बैठे पीड़ित सुनील चौधरी ने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने संपतिहा स्थित एक राइस मिल को धान बेचा था। इसके एवज में कुछ पैसे दिए गए लेकिन 5.58 लाख रुपये रोक लिए गए। कई बार दौड़ाने के बाद भी जब मिल स्वामी ने पैसे नहीं दिए तो इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से भी की। आरोप है कि बार-बार आश्वासन दिया जाता है लेकिन आज त क न्याय नहीं मिला। थक-हारकर धरने पर बैठना पड़ा।