फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खनन रोकने गए रेंजर समेत वन कर्मियों पर हमला

Sat, 17 May 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के पकड़ी रेंज क्षेत्र के जगपुर बीट के ग्राम पंचायत जगपुर उर्फ सलामतगढ़ में मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंचे रेंजर और वन विभाग पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। वन कर्मियों को धक्का देकर भगा दिया।
विज्ञापन

मिट्टी खनन कर रही लोडर मशीन और ट्रैक्टर-ट्राॅली छुड़ा ले गए। पकड़ी रेंजर सुशांत मणि त्रिपाठी की तहरीर पर चौक पुलिस ने शुक्रवार को बरगदवा राजा के ग्राम प्रधान पति समेत चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
तहरीर के अनुसार, पकड़ी रेंजर सुशांत मणि त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार को वनकर्मी हरिराम यादव, विकास दुबे, अनिल साहनी, सुरेंद्र चौरसिया के साथ गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम सलामतगढ़, टोला अवरहवा थाना चौक अंतर्गत सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य में खनन माफिया बिना अनुमति के मिट्टी खनन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही रेंजर वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और खनन कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया। मिट्टी के खनन में उपयोग कि गई ट्रैक्टर-ट्राॅली को विधिक कार्रवाई के लिए रेंज परिसर ले जाया जा रहा था। तभी खनन माफिया ने वाहन से वनकर्मी को धकेल दिया गया।
वनकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। चौक पुलिस ने बरगदवा राजा के ग्राम प्रधान पति रामसंवारे यादव, सोनू यादव, देवेंद्र यादव व राजकुमार मौर्य निवासी सलामतगढ़ थाना चौक के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, वन्यजीव अधिनियम एवं सरकारी कार्य में बांधा डालने तथा जान से मारने की धमकी देने एवं अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष चौक रामचरन सरोज के अनुसार, पकड़ी रेंजर सुशांत मणि त्रिपाठी की तहरीर पर खनन माफियाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें