फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला के जेवरात लेकर उचक्के फरार

Mon, 29 Apr 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-लक्ष्मी जी की मूर्ति दिखाने के बहाने लिया झांसे में, दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पनियरा नगर पंचायत निवासी एक महिला को झांसे में लेकर दो बाइक सवार चार उचक्के सवा लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। वारदात एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन


नगर पंचायत निवासी 50 वर्षीय लीलावती ने बताया कि वह आरा मशीन के पास स्थित अपने चाय की दुकान पर खाना लेकर जा रही थी। मदरसे के पास दो बाइक पर सवार चार लोगों ने उसे रोका और बातचीत करने लगे। चारों उसे लक्ष्मीजी की मूर्ति दिखा रहे थे, जो उसे दिखाई नहीं दे रही थी। तब उचक्कों ने कहा कि आप सोने के जेवरात पहनी हैं इसलिए दिखाई नहीं दे रही है। जेवरात उतार कर रख लिजिए तब दिखाई देंगी। उसने सोने की माला और अंगूठी निकाल कर अपने पास रख लिया। इसके बाद भी मूर्ति न दिखने पर उचक्कों ने जेवरात अपने एक साथी को देने को कहा। उसने निकाल कर दे दिया। जेवरात पाने के बाद उचक्के भाग गए। इस बावत प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें