फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेल में चमके हरदीडाली विद्यालय के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदीडाली खेल मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें महुअवा न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। पहले दिन उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदीडाली के बच्चों का प्रदर्शन शानदार रहा।
विज्ञापन

जूनियर संवर्ग की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हरदीडाली के रामू ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के कुंदन दूसरे और श्यामू तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मेहनाज प्रथम और सबाना द्वितीय रहीं। अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया, जो उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथवलिया उर्फ बरगदही से थीं। कबड्डी बालक वर्ग में हरदीडाली प्रथम रहा। कैथवलिया उर्फ बरगदही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें