फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खोस्टा में रामलीला संपन्न, मेले में उमड़ी भीड़

Mon, 03 Nov 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। क्षेत्र के खोस्टा गांव में चल रही रामलीला का रविवार को मेले के साथ समापन हो गया। इस मौके पर श्रद्धा और उल्लास का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

मेले में काॅस्मेटिक, खिलौने, झूले, चूड़ियां सहित विभिन्न सामानों की दुकानों पर दिनभर रौनक रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेला और रामलीला का आनंद उठाया। राम-रावण युद्ध का मंचन रामलीला का आकर्षण रहा। जैसे ही श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की, जय श्रीराम के जयघोष से पूरा मैदान गूंज उठा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दीपक जायसवाल ने बताया कि खोस्टा की रामलीला वर्ष 1942 से निरंतर आयोजित की जा रही है। यह न सिर्फ धार्मिक आयोजन है, बल्कि क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और लोक परंपरा का प्रतीक बन चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें