फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रामगढ़ताल की सफाई के लिए खर्च होते हैं लाखों रुपये...फिर भी गंदगी जस की तस

Wed, 11 Mar 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल की सफाई पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन कोई खास सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। ताल के किनारों पर जगह-जगह गंदगी और कचरा जमा है, जिससे साफ-सफाई के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बार ताल की सफाई की जिम्मेदारी 51 लाख रुपये में एसराज ट्रेडर्स को दी गई है।
विज्ञापन

पैडलगंज रिंग रोड से लेकर मोहद्दीपुर, महादेव झारखंडी, सहारा एस्टेट और नया सवेरा क्षेत्र तक जमा कचरे को निकालने का काम चल रहा है। पिछले एक सप्ताह से ताल से बदबू आ रही थी। बदबू इतनी अधिक थी कि कई लोगों ने कुछ दिनों के लिए मॉर्निंग वॉक करना ही बंद कर दिया है। मंगलवार को तीन स्थानों पर सफाई अभियान जारी रहा। पैडलगंज, सहारा एस्टेट और नया सवेरा क्षेत्र में करीब 20 मजदूरों को लगाकर ताल की सफाई कराई जा रही है। पानी के भीतर जमा कचरे और सड़ी सामग्री को निकालने के लिए आठ नावों की व्यवस्था की गई है। मजदूर नावों के सहारे पानी में उतरकर प्लास्टिक, कचरा और जलकुंभी को निकाल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल की सफाई के लिए हर साल 50 लाख रुपये से अधिक का टेंडर किया जाता है। इस साल भी सफाई कार्य के लिए बड़ी धनराशि खर्च की जा रही है। पिछले तीन महीनों में लगभग 12 लाख रुपये से अधिक की राशि सफाई कार्य पर खर्च हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें