फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा पर राममय हुआ फरेंदा

Mon, 22 Jan 2024 09:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। अयोध्या में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा फरेंदा राममय हो गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजन हुआ। साथ ही मनमोहक झांकी भी निकाली गई। छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से श्रीराम की झांकी सजाई।
विज्ञापन

कस्बे के दुर्गा मंदिर मानसरोवर पर बड़ी एलईडी स्क्रीन पर समारोह का लोगों ने सीधा प्रसारण देखा। जहां पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल के साथ सैकड़ों लोगों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि 500 वर्षों बाद अवसर मिला है जब रामलला विराजमान हुए हैं। दुर्गा मंदिर मानसरोवर पर राजकीय कन्या इंटर काॅलेज की छात्राओं ने प्रधानाचार्य डाॅ. ज्योति सिंह की देखरेख में रंगोली बनाई। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज के एनसीसी कैडेटों ने लेफ्टिनेंट एसके गौड़ के नेतृत्व में कार्यक्रम में पूरा सहयोग किया। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज के छात्र प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय, प्रवक्ता डॉ. संजय कुमार व दुर्गेश सिंह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता किए। दुर्गा मंदिर मानसरोवर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जहां हजारों दीपो की रोशनी से परिसर जगमगा उठा। तहसील परिसर, मिल गेट, रेलवे स्टेशन सहित कई जगह कार्यक्रम हुए।
-

छात्रों ने श्रीराम, लक्ष्मण व सीता की मनमोहक झांकी निकाली

फरेंदा। कोल्हुई के रुद्रपुर शिवनाथ में एक स्कूल में सोमवार को श्रीरामलला का मंदिर बनने एवं उनकी प्राण प्रतिष्ठा होने के अवसर पर बच्चों ने सभी शिक्षकों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यालय परिसर से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता माता एवं हनुमान जी की झांकी भी निकाली गई। विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार रामाचंद्रन, प्रधानाचार्या प्रिया पीएन. उपप्रधानाचार्य अमित दूबे, मानस उपाध्याय, अजय पाठक, राकेश, अशोक यादव मौजूद। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें