फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रैली निकाल बांग्लादेश के पीएम का पुतला जलाया

Mon, 09 Dec 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रविवार को नौतनवा में भाजपा नेता जितेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगों द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली भाजपा नेता के कैंप कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए घंटाघर, अस्पताल तिराहा, जयहिंद चौराहे से होकर गांधी चौक पर पहुंची। जहां विरोध प्रदर्शन कर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद युनूस का पुतला फूंका गया। भाजपा नेता जितेन्द्र जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से ही वहां के अल्पसंख्यक समुदाय हिंदू समाज का कट्टर पंथियों द्वारा हिंसात्मक उत्पीड़न शुरु कर दिया गया। सेना, पुलिस के सामने ही कट्टरपंथी मुसलमानों द्वारा हिन्दुओं के पुरुष, बच्चे, महिलाओं व बुजुर्गों को उनके अपने घरों से जबरिया निकाल कर मारा पीटा जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान अशोक जयसवाल, विशाल वर्मा, गोपाल सोनकर, ओमप्रकाश, संतोष अग्रहरी, अमित जायसवाल, उदयभान, अमन आनन्द आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें