महराजगंज। छत्रपति साहूजी महाराज स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बीएमटी लायन व बीएमटी टाइगर के बीच खेले गए मैच में अमन की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बीएमटी लायन ने 57 रनों से मैच को जीत लिया।
बीएमटी लायन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 30 ओवर के मैच में बीएमटी लायन ने सभी विकेट खोकर 25.1 ओवरों में 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। अमन ने 73 गेंद में 51 रन बनाए और समीर ने 28 गेंद में 28 रनों का योगदान दिया।
बीएमटी टाइगर की तरफ से गेंदबाजी करने आए शुभम ने चार ओवरों में 50 रन देकर चार विकेट लिया और अम्बरीष ने 2 विकेट झटके। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएमटी टाइगर के बल्लेबाज सूरज ने 36 बॉल पे 24 रन बनाए और दिव्यांश ने 16 बॉल पर 19 रन बनाया। जो नाकाफी साबित हुआ और पूरी टीम 114 रनों पर सिमट गई।
बीएमटी लायन ने मैच को 57 रनों से जीत लिया। बीएमटी लायन की ओर से गेंदबाजी करने आए प्रिंस ने 3 ओवरों में 20 रन देकर दो विकेट लिए।ि