सिसवा बाजार/लक्ष्मीपुर। गरली स्थित परमहंस पाल महाविद्यालय में शुक्रवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू हुआ। स्वयं सेवक व सेविकाओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कोट कम्हरिया में ग्राम नियोजन केन्द्र प्लान द्वारा गठित बाबू वाहिनी मंच की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई।
शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में धनेश्वरी व नेहा तिवारी ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। जिसके बाद स्वयंसेवकों ने भ्रूण हत्या, वन संरक्षण, दहेज कुप्रथा, नशा उन्मूलन पर अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक पाठशाला गुरली में साफ़ सफाई कर गांव वालों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
प्राचार्य गंगेश्वर पांडेय, डॉ शैलेश कुमार सिंह, प्रवक्ता जेपी यादव, योगेन्द्र यादव, सुजीत कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार, धर्मेंद्र मौर्य, विनोद सिंह, भूपेन्द्र सिंह, करुणेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
लक्ष्मीपुर के कोट कम्हरिया में ग्राम नियोजन केन्द्र प्लान द्वारा गठित बाबू वाहिनी मंच की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को साफ सफाई के अलावा बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी। बाल विवाह से बचते हुए अशिक्षा को दूर भगाने की बात की गई।
स्लोगन लिखी तख्तियों में कहा गया था कि ‘साफ सफाई अपनाओ बीमारी दूर भगाओ, पढ़ी लिखी माता घर की भाग्य विधाता, बेटी पढ़ाओ देश बचाओ’। इस मौके पर सुमन पांडेय, मुकेश, अजय सिंह, धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहे।