फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 बच्चों का ऑपरेशन होगा

Fri, 29 Jan 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 विश्वास योजना के तहत नि:शुल्क पोलियो करेक्टिव सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पंजीकरण एवं परीक्षण शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को 107 बच्चों का पंजीकरण हुआ। जिसमें से 37 को ऑपरेशन के लिए चिह्नत किया गया।
विज्ञापन


 सर्वहितकारी सेवाश्रम और सीबीएम के सहयोग से शिविर संचालित शिविर में वनटांगिया समुदाय के भी 26 बच्चे शामिल हुए। शिविर के दौरान कुल 284 बच्चों का पंजीकरण हुआ। जिसमें से कुल 103 का करेक्टिव सर्जरी कराया गया। संस्था के विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि 28 व 29 जनवरी को विकलांगजनों का सर्जरी के लिए पंजीयन होगा।

नि:शुल्क ऑपरेशन जिला संयुक्त चिकित्सालय में किया जाएगा। दवाई एवं सहयोगी उपकरण विकलांग विभाग उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य अतिथि डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधीक्षक आरबी राम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, सीडीओ मारकण्डेय शाही, जिला विकलांग विकास अधिकारी अभय कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें