फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निबंध लेखन में राजकुमार व चित्रकला में सुमन अव्वल

Wed, 25 Dec 2024 04:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। दिव्यांग छात्रों की जनपद स्तरीय समेकित खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में हुआ। जहां जिले के कई विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा व विशिष्ठ अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियाेगिता के निबंध लेखन में महराजगंज इंटर काॅलेज के राजकुमार राव प्रथम, महराजगंज के होली जोहरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हरिओम शर्मा के द्वितीय, लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज फरेंदा के मुन्ना त्रिपाठी तृतीय व कुर्सी दौड़ में महराजगंज के सज्जाद खान प्रथम, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज महराजगंज के प्रिय पटेल द्वितीय व कोल्हुई के सुमन गुप्ता तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला में सुमन गुप्ता प्रथम, प्रिंस द्वितीय व अर्चिता पासवान तृतीय स्थान पर रहे।
बाल प्रतियोगिता में जीजीआईसी फरेंदा की पूजा सहानी प्रथम, जीजीआईसी महराजगंज नेहा पटेल द्वितीय व काेल्हुई की मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। रस्साकसी प्रतियोगिता की महराजगंज पूजा प्रथम, चौक बाजार की पायल द्वितीय व पनियरा की अराधना तीसरे स्थान पर रही। गीत प्रतियोगिता अंगिरा गुप्ता प्रथम, गोरख यादव द्वितीय व मोहिनी तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर प्राधानाचार्य डॉ ज्योति सिंह, आनंद पाठक, प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन, उपप्रधानाचार्य एसके गौड़, मुकेश कन्नौजिया, अमित प्रजापति ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें