फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के कार्यक्रम के दृष्टिगत डीएम ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल के कार्यक्रम के मद्देनजर डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का जिले में सोमवार को आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल के रूप में चयनित नगर के एक लान का निरीक्षण किया तथा जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया।
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल आनंदीबेन एक नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे जिले में आएंगी। सर्वप्रथम वे जिला जेल का निरीक्षण करेंगी तथा बच्चों के प्रशिक्षण के लिए कंप्यूटर लैब का शुभारंभ व महिला बैरक का निरीक्षण करेंगी। इसके उपरांत नगर के एक लॉन में आयोजित विभिन्न विभागों के स्टालों व प्रदर्शनी को भी देखेंगी। चिकित्सकों व विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा गोद लिए गए बच्चों से मुलाकात करेंगी। दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगी। भोजन के उपरांत वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट व स्मार्टफोन वितरित करेंगी। अंत में वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों से मुलाकात करेंगी। उनके कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कार्यक्रम स्थल के रुप में चयनित लान का निरीक्षण किया तथा जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया। इस दौरान एडीएम पंकज कुमार वर्मा समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ भी जिम्मेदारों के साथ तैयारियों में जुटे
राज्यपाल के कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से कराए जाने को लेकर सीडीओ ने भी अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित विभाग के जिम्मेदारों के साथ बैठक की तथा निर्देशित किया कि वे समय रहते सारी व्यवस्थाओं को पूरा करना सुनिश्चित करें। इस दौरान स्वास्थ्य, चिकित्सा समेत अन्य विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें