फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आर्टिफिशियल बाजार में खनक रहे राजस्थानी झुमके

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोने और चांदी की महंगाई ने खरे सोने से तैयार बरेली के झुमकों की आवाज मंद की है। इन दिनों आर्टिफिशियल ज्वेलरी के बाजार में राजस्थान के झुमके खनक रहे हैं। महंगाई के बीच आर्टिफिशियल ज्वेलरी ने सराफा बाजार को संजीवनी देने का काम किया है। सहालग की दस्तक के बीच आर्टिफिशियल ज्वैलरी की बिक्री तेजी पर है।
विज्ञापन

सोने-चांदी के दाम में वृद्धि का दौर जारी है। शनिवार को महराजगंज जनपद में 24 कैरेट सोने का भाव 1.52 लाख रुपये (10 ग्राम) तो चांदी का भाव 2.48 लाख रुपये किलो रहा।
सराफा कारोबारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि एक माह तक पुरुषोत्तम माह के कारण शादी विवाह के आयोजन रुके थे, लेकिन 15 जून की सोमवती अमावस्या के बाद यह समाप्त हो गया अब 19 जून से लग्न मुहूर्त शुरू हो रहे जिसके कारण ग्राहकों का आवागमन शुरू हो गया है। लेकिन महंगाई के कारण आर्टिफिशियल ज्वैलरी की डिमांड अधिक है। इन दिनों राजस्थानी व कश्मीरीडिजाइन के झुमकों के साथ चूड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। शादी-विवाह और पारिवारिक समारोह के सीजन को देखते हुए महिलाओं में रोल्ड गोल्ड ज्वेलरी के प्रति खासा रुझान है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी गणेश वर्मा ने बताया कि कश्मीरी वर्क, कुंदन, राजस्थानी, गोल्ड पॉलिश, एंटीक और वेस्टर्न डिजाइन के झुमकों की अच्छी बिक्री हो रही है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी 200 रुपये से 2000 रुपये की रेंज में हैं। इसके साथ ही डिजाइनर चूड़ियां महिलाओं की पसंद बनी हुई। कम कीमत में आकर्षक लुक मिलने के कारण आर्टिफिशियल ज्वेलरी का क्रेज बढ़ा है।
शास्त्री नगर निवासी रागिनी वर्मा, सिविल लाइन की सोनी पटेल ने बताया कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी सूट, साड़ी और पार्टी वियर के साथ फिट बैठती। कम कीमत में स्टाइलिश लुक मिलने के कारण हम लोग सोने चांदी की जगह आर्टिफिशियल ज्वेलरी को तरजीह दे रहे। खास बात यह कि देखकर कोई नहीं बता सकता कि यह आर्टिफिशियल ज्वेलरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें