फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: योग को अपने जीवन में उतारें रोजाना करें अनुलोम-विलोम

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। फरेंदा रोड स्थित एक निजी हॉल में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में निशुल्क बाल योग एवं संस्कार शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के सातवें दिन सिटीजन फोरम के सचिव डॉ. शांति शरण मिश्र मुख्य अतिथि और प्रताप नारायण विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. शांति शरण मिश्र ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना अनुलोम-विलोम करते रहना चाहिए। इससे सांस लेने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बालक-बालिकाओं को योग प्रतिदिन करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी।
विशिष्ट अतिथि प्रताप नारायण ने कहा कि वर्तमान समय में इस समय बच्चे तेजी से सोशल मीडिया से जुड़ रहे हैं। यह चिंता की बात है।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के आयोजक मंडल के संयोजक विंध्यवासिनी सिंह के नेतृत्व में प्रतिवर्ष योग शिविर का आयोजन किया जाता है।
शिविर में मुख्य रूप से योग शिक्षिका प्राची गोयनका, योग शिक्षक संत कुमार वर्मा, राकेश अग्रहरी, गणेश श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, उपेंद्र जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, चंद्रिका सिंह, राजेश कुमार, प्रताप नारायण पांडे, मेजर अखिलेश्वर राव, प्रांजल गुप्ता नगर प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता, दीप नारायण कसौधन, राममिलन चौरसिया, बीडी यादव, डॉ. गिरजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें