फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्दी डोमरा बांध पर जगह-जगह रेनकट

विज्ञापन
जर्दी डोमरा बांध पर जगह जगह रेनकट व रैटहोल। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
जर्दी डोमरा बांध पर जगह-जगह रेनकट
विज्ञापन

पनियरा (महराजगंज)। जर्दी डोमरा बांध पर जगह-जगह रेनकट व रैटहोल है। सिंचाई विभाग मरम्मत कार्य कराने में रुचि नहीं ले रहा है। बाढ़ का खतरा लोगों को सता रहा है। अगर स्थिति इसी तरह रही तो बांध को बचा पाना मुश्किल होगा।
औरहिया के पास बोल्डर पिचिंग कार्य अधूरा पड़ा है। इससे तटबंध के किनारे बसे ग्रामीणों भयभीत हैं। औरहिया गांव के पास तटबंध के अनुरक्षण का कार्य समय सीमा बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने 15 जून तक का समय दिया था। अब तक न तो बंधे का पिचिंग कार्य हुआ है और न ठोकरों के नोज दुरुस्त किए गए हैं। ठोकरों को पिच करने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। मानसून की बारिश लगातार दस्तक दे रही है। यदि बारिश इसी तरह होती रही तो मिट्टी का सारा कार्य पानी में बह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधे पर मिट्टी कार्य जगह-जगह आधा अधूरा कर छोड़ दिया गया। बंधे पर जहां मिट्टी डाली गई है, वह भी बारिश की वजह से कटकर गिर गया है। औरहिया में स्वीकृत बोल्डर पिचिंग अधूरा कार्य पड़ा है। बंधे के किनारे पिचिंग कार्य करने के लिए खुदाई तो करा दी गई है, लेकिन बोल्डर बिछाने का काम पूरा नहीं हो सका है। कुछ ही हिस्से में बोल्डर बिछाया गया है। नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। यदि जलस्तर बढ़ा तो नदी का सीधा दबाव बंधे पर पड़ेगा। क्षेत्र के नारद राव, गणेश पासवान, शिवकुमार, बेचन गौड़, रामकिशुन, आलोक, अवधेश, गंगा पासवान ने बताया कि सिंचाई विभाग नहीं चेता तो बड़ी तबाही रोहिन नदी मचाएगी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने बताया कि बंधे के अनुरक्षण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। बारिश की वजह से बोल्डर पिचिंग का कार्य रुका है। अधूरा कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें