फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश सेे माैसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सावन की शुरुआत से ही मौसम की नरमी का क्रम जारी है। शनिवार देर रात बारिश का दौर देर रात शुरू हुआ तो सुबह के समय भी रिमझिम बारिश होने से माैसम सुहाना बना रहा। लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान जहां 27 डिग्री रिकॉर्ड हुआ वहीं शनिवार सुबह 08:30 बजे से रविवार 08:30 बजे तक जिले की औसत बारिश 23.1 एमएम रिकॉर्ड की गई।
जुलाई की समाप्ति से ठीक एक दिन पहले बारिश के लिए चर्चित सावन शुरू होने के बाद से मौसम के मिजाज बदले हैं जिससे लोगों को तपिश व उमस भरी गर्मी से कुछ निजात मिली। बादलों के आवागमन से शनिवार दिन में धूप छांव का खेल लगभग पूरे दिन चला। रात्रि 11:45 बजे बारिश का क्रम रविवार भोर तक चला। हालांकि सुबह आठ बजे से इसका क्रम जरूर रुक गया लेकिन धूप न निकलने से मौसम की नमी बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे से 10 मिनट तक मुख्यालय की बारिश से दृश्यता का ग्राफ कुछ कम रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज झमाझम बारिश का दौर प्रभावी हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें