भिटौली/शिकारपुर। घुघली थाना क्षेत्र के बैरिया में विवाहिता ने शनिवार की रात में फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, बैरिया निवासी राकेश चौहान करीब डेढ़ साल पहले रोजगार के लिए सऊदी अरब गया हुआ है। घर पर उसकी पत्नी संध्या उर्फ खुश्बू चौहान (25 वर्ष) अपनी सास जोगिना व अपनी तीन साल की बेटी ज्योति व छह माह के बेटे कार्तिकेय के साथ रहती थी। सास के अनुसार, शनिवार की रात वह अपने पति से वीडियो कॉल करके रुपये की मांग कर रही थी। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद उसने साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सास ने बताया कि जब वह सुबह जगी तो उसके कमरे में जगाने पहुंची तो उसने देखा कि बहू फंदे से लटकी हुई है। शोर मची तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घुघली पुलिस को सूचना दी। सास ने देखा कि वीडियो कॉल चल रही है लेकिन कॉल की दूसरी तरफ बेटा नहीं था। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सूरज कुमा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।