फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुबह बारिश ने दिलाई राहत, दोपहर बाद उमस ने किया बेहाल

Mon, 19 May 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/निचलौल। जिले में रविवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। काले बादल छा गए। कुछ देर बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दोपहर बाद निकली धूप से उमस बढ़ गई। इससे लोग बेहाल नजर आए। इस बीच बिजली कटौती और लो वोल्टेज ने कोढ़ में खाज का काम किया।
विज्ञापन


निचलौल क्षेत्र के राजू दुबे, अशोक कुमार, नंदलाल, सत्येंद्र यादव आदि ने कहा की सुबह दिन निकलने के बाद मौसम साफ था, लेकिन करीब सात बजे के बाद मौसम अचानक बदल गया। उसके बाद भारत-नेपाल बाॅर्डर से सटे सीमावर्ती इलाके निचलौल के साथ ही ठूठीबारी, झुलनीपुर, बरगदवा, नौतनवा, फरेंदा, महराजगंज, चौक सहित अन्य जगहों पर दोपहर तक रुक-रुककर हवा के साथ बारिश होती रही।
नौतनवा तहसील क्षेत्र के गांव बैरवा बनकटवा के मणि चौराहे पर रविवार को सुबह बारिश से जलभराव हो गया। हालांकि, बारिश के दौरान लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इसी बीच शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती और लो वोल्टेज का खेल भी चलता रहा।
विज्ञापन

दोपहर बाद मौसम साफ होते ही धूप निकल गई। उसके बाद उमस से लोग परेशान होने लगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवा चलने के साथ ही 63 फीसदी आर्द्रता बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें