फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन : 386 करोड़ मुआवजा वितरित, अधिग्रहण के लिए सर्वे तेज

विज्ञापन
परसिया बुजुर्ग में नई रेल लाईन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में प्रस्तावित घुघुली से लेकर महराजगंज वाया आनंदनगर तक नई रेल लाइन के निर्माण की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। रेलवे विभाग और भूमि अधिग्रहण विभाग की संयुक्त पहल पर दूसरे चरण में भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस परियोजना के लिए अब तक प्रभावित किसानों को कुल 3,68,78,14,775 रुपये का मुआवजा वितरित हो चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में प्रस्तावित यह रेल लाइन 52.70 किलोमीटर लंबी होगी, जो घुघुली से शुरू होकर महराजगंज वाया आनंदनगर तक जाएगी। इस रेल लाइन के लिए 52 गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। रेलवे की ओर से इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए तेज गति से कार्य किया जा रहा है।
पहले चरण में 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो चुका है और अब दूसरे चरण में नौ गांवों में अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू है। रेलवे और भूमि अधिग्रहण विभाग की ओर से प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण किया जा रहा है। इसमें सिसवा अमहवा जैसे कुछ गांवों के किसानों को 18 करोड़ 69 लाख 35 हजार 861 रुपये का मुआवजा दिया गया है। मुआवजा वितरण के लिए प्रभावित किसानों से आधार कार्ड, बैंक पासबुक, और जमीन से संबंधित दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरे चरण के तहत अवशेष गांवों में भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है, वहां ड्रोन मशीनों के जरिए सर्वे किया जा रहा है। गोपालपुर, खजुरिया, महदेवा, गोबिंदपुर, और परसिया बुजुर्ग जैसे गांवों में ड्रोन से सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस तकनीक का उपयोग कर यह चिह्नित किया जा रहा है कि किन-किन गाटों में कितने किसान प्रभावित हो रहे हैं। ड्रोन सर्वे से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि सटीक जानकारी भी प्राप्त हो रही है।
रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार, यह रेल लाइन जिले के 52 गांवों से होकर गुजरेगी। इनमें जोगिया, घुघुली खुर्द, घघरूआ खड़ेसर, रामपुर बल्डिहा, मटकोपा, बरवा चमैनिया, पिपरा मुंडेरी, पिपराइच उर्फ पचरुखिया, हरपुर, विशुनपुर गबड़ुआ, धरमपुर, लक्ष्मीपुर, मनियार छपरा, अगया, कोदइला, दरौली, भिस्वा, शिकारपुर, वरवा विद्यापति, गौनरिया बाबू, रामपुर, सिसवा बाबू, मुजहना खुर्द, पड़री बुजुर्ग, सवना, बांस पार बैजौली, पिपरदेउरा, तरकुलवा महुअवा, रुद्रापुर, रुदौली भावचक, सिसवा अमहवा, पकड़ी नौनियां, रम्हौली, कांध, पिपरा रसूलपुर, जंगल दुधई उर्फ चेहरी, रामनगर, खजुरिया, महदेवा, गोबिंदपुर, गोपलापुर, रूनुआ, परसिया बुजुर्ग, देउरवा, जंगल जोगिया, अलहदिया महदेवा, गोपलापुर, कम्हरिया बुजुर्ग, सेमराडाड़ी, मथुरा नगर और सिधवारी गांवों के बीच से होकर यह रेल लाइन गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें