फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 16 से चलेगा अभियान...जब्त होंगे बिना फिटनेस वाले स्कूल वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 16 अगस्त से स्कूल वाहनों की फिटनेस के खिलाफ परिवहन आयुक्त के निर्देश क्रम में स्कूल बसों की जांच का अभियान प्रभावी होगा। इस बार बिना फिटनेस स्कूल वाहन मिले तो जुर्माना इत्यादि की कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। इसके बाद रिलीजिंग की प्रक्रिया कोर्ट के जरिये ही हो सकेगी जहां जुर्माना के साथ स्कूली को शपथपत्र भी देना होगा।
विज्ञापन

जिले में 932 वाहनों का पंजीकरण स्कूल वाहन के रूप में है। अप्रैल में स्कूलों में नया सत्र शुरू होने पर विभाग की तरफ से अभियान चलाकर फिटनेस जांच की गई जिसमें 100 से अधिक बिना फिटनेस संचालित पाए गये। विभाग की तरफ से संबंधित स्कूलों को नोटिस दी गई। लेकिन स्थिति यह है कि तीन माह बाद भी अधिकतर बिना फिटनेस संचालित हो रहे हैं।
16 अगस्त से परिवहन विभाग व यातायात पुलिस संयुक्त अभियान चलाएंगे जिसमें जिनकी फिटनेस नहीं होगी वह स्कूल वाहन जब्त किए जाएंगे। यह कोर्ट से ही छूटेंगे जहां उन्हें जुर्माना अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें