नौतनवा। एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ अंकुर गौतम एवं एसीएमओ डाॅ. उमेश चन्द्रा की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को नगर स्थित विभिन्न निजी अस्पतालों व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान संस्थानों में लगी अलग-अलग मशीनों, ओटी, ओपीडी, साफ-सफाई व्यवस्था आदि के साथ ही दस्तावेज की जांच की गई। जांच कई खामियां मिली।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाकर अस्पताल आदि स्वास्थ्य संबंधित संस्थानों की जांच की गई है। इस अभियान के दौरान जो भी कमियां पाई गई हैं उसकी रिपोर्ट बनाई गई है। संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार कर्ण सिंह, थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, थानाध्यक्ष सोनौली अजीत कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. अग्रेश सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेंद्र कुमार, हरिनाथ यादव आदि मौजूद रहे।