फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक ने गश्त कर कराया सुरक्षा का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर फरेंदा कस्बे में क्षेत्राधिकारी फरेंदा व स्थानीय पुलिस बल के साथ मुख्य चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया। साथ ही आमजनमानस व व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। इस दौरान उन्होंने थाना फरेंदा पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से सतर्क हैं। आम जनमानस को त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें