फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: देसी शराब की दुकान पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। आनंदनगर वार्ड नंबर-18 में स्थित देशी शराब की दुकान पर तय समय सीमा के बाद भी शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। यहां दुकान का शटर बंद होने के बाद भी शराब की बिक्री हो रही थी।
विज्ञापन

सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध कुमार, तहसीलदार वशिष्ठ कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष फरेंदा प्रशांत पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापा मारकर दो लोगों को शराब के पाउच के साथ पकड़ लिया। दुकान का शटर बाहर से बंद था लेकिन नीचे बने छेद के जरिए चोरी-छिपे शराब की बिक्री की जा रही थी।
मौके पर आबकारी निरीक्षक को बुलाकर स्टॉक की जांच कराई गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रजिस्टर में दर्ज शराब के स्टॉक और वास्तविक भंडारण में भारी अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम फरेंदा शैलेन्द्र गौतम ने बताया कि आबकारी विभाग को मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें