फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक के गोदाम में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक के गोदाम में छापा
विज्ञापन

अधिक मात्रा में बिना बिल के बरामद हुईं नशे के लिए प्रयोग होने वाली दवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बरगदवा (महराजगंज)। कस्बे में रविवार को एक मेडिकल स्टोर से अधिक मात्रा में नशे के लिए प्रयोग होने वाली दवाएं बरामद हुई थीं। दुकान सील कर संचालक को हिरासत में लिया गया था। सोमवार को टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक के आवास एवं गोदाम पर भी छापा मारकर अधिक मात्रा में नशे में प्रयोग होने वाली दवाएं बरामद की। टीम को दवाओं से संबंधित कोई बिल बाउचर मौके पर नहीं मिला।
सोमवार की दोपहर उपजिलाधिकारी नौतनवां रामसजीवन मौर्य, औषधि निरीक्षक शिव कुमार नायक, थानाध्यक्ष अजित कुमार कस्बे में पहुंचे और हिरासत में लिए गए मेडिकल स्टोर संचालक के आवास एवं गोदाम पर छापा मारा। यहां से करीब तीन पिकअप नशे में प्रयोग होने वाली दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी नौतनवां रामसजीवन मौर्य ने बताया कि मेडिकल दुकान के संचालक के गोदाम से अधिक मात्रा में नशे में प्रयोग होने वाली दवाएं बरामद हुई है। इनमें प्रतिबंधित दवाएं भी शामिल हैं। आरोपित से अभी पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। औषधि निरीक्षक शिव कुमार नायक ने बताया कि बरामद दवाओं का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। कौन-कौन सी दवा कितनी मात्रा में बरामद हुई है, इसका आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें