फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 108 नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मिले 108 नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

सक्रिय केस बढ़कर हुए 348, स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को कर रही सतर्क
13,460 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, 211 संक्रमित होम आइसोलेशन में
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में इन दिनों कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को फिर 108 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन दिनों जिले में कोरोना सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 348 हो गई है। 211 लोग होम आईसोलेशन में हैं। केस बढ़ने पर लोगों को जागरूक करने के साथ ग्राम स्तर पर निगरानी तेज कर दी गई है।
संक्रमितों का बेहतर ढंग से इलाज करने के लिए विभाग की ओर से इंतजाम किए गए हैं। होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां आने वाली शिकायतों का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि अब तक जिले में 13,951 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें सक्रिय केस 348 हैं। मरने वालों की संख्या 142 है। 13,460 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। सोमवार को 320 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक करने में जुटी है। अधिक से अधिक लोगों की जांच करने के लिए प्रत्येक दिन कोशिश की जा रही है। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। हर हाल में मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें