फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल और अखिलेश बच्चा, हम हैं उनके चच्चा: ओपी राजभर

Tue, 28 May 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बैठवलिया गांव के मनरेगा पार्क में आयोजित सोमवार को जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/मंत्री ने अपने अंदाज में विपक्षियों पर तीखा हमला किया।
विज्ञापन

ओम प्रकाश राजभर ने मजाकिया अंदाज में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी अभी दोनों बच्चे हैं, और हम उनके चच्चा हैं। इसलिए वह हमारा जितना विरोध करना है, कर लें उन्हें बखूबी हमारी ताकत का अंदाजा है।
कहा की बिजली के बिल से अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमको पंचायती मंत्री बनाकर जिम्मेदारी दी है। इसके लिए आप लोगों के छत पर पावर हाउस लगाने का कार्य जल्द ही चलने वाला है। मोदी योगी के निर्देश पर ओम प्रकाश राजभर आपके घर पर सोलर पैनल लगाकर 75 फीसदी सब्सिडी देगा। यह योजना हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है। आपके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ओमप्रकाश राजभर को है। हर गांव में पंचायत भवन बना है। अगर कहीं नहीं भी बना है, तो ओमप्रकाश राजभर वहां जल्द पंचायत भवन बनवा देगा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पाल और दुर्गा प्रसाद अग्रहरी, अजय कुमार श्रीवास्तव, गिरजेश अग्रवाल, शिवनाथ मद्धेशिया, मोहन लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं जनसभा को राज्यमंत्री मोहम्मद दानिश आजाद अंसारी ने भी संबोधित किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों से वादा किया है कि प्रधानमंत्री आवास पूरे देश में बनाना है। यह काम कोई करेगा तो वह मोदी ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें