फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद्यान्न वितरण का कमीशन नहीं मिलने से कोटेदारों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार कमीशन नहीं मिलने से आक्रोशित हैं। पिछले छह माह से बकाया खाद्यान्न वितरण के कमीशन की रकम महज तीन दुकानदारों को भेजी गई है।
विज्ञापन

कोटेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कमल किशोर यादव ने बताया कि पिछले छह माह से शहर और ग्रामीण के कुल 115 दुकानदारों के खाद्यान्न वितरण का कमीशन बकाया था।
खाद्यान्न वितरण के लिए प्रति कुंतल 90 रुपए कमीशन मिलता है।
काफी लड़ाई के बाद ब्लॉक के मात्र छितौना, मैरी और नगर पंचायत निचलौल के कोर्ट वार्ड स्थित दुकानदारों के कमीशन की रकम भेजी गई है। अभी तक 112 दुकानदारों के कमीशन की रकम रुकी है।
जिले के अन्य 11 ब्लॉकों के सभी दुकानदारों का कमीशन भेज दिया गया है। अगर जल्द ही शेष दुकानदारों को कमीशन रकम नहीं मिली तो वह लोग खाद्यान्न वितरण ठप कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें