फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चंडी माता मंदिर में मनाई गई राधा अष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर के प्राचीन आदिशक्ति चंडी माता मंदिर परिसर में रविवार को धूमधाम से राधाष्टमी का उत्सव मनाया गया। अपराह्न 12 बजे राधा रानी के जन्मोत्सव के बाद सोहर भजन गाकर श्रद्धालुओं ने राधारानी का स्मरण किया। महाआरती के बाद महाभोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान श्री राधे कृष्ण की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर हो गया।
विज्ञापन

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर राधा रानी का प्राकट्य उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आदि शक्ति चंडी माता मंदिर में राधा रानी का जन्म उत्सव मनाया गया। मंदिर के मुख्य सेवादार पुनीत मिश्रा व अनूप सरावगी ने बताया कि मंदिर में राधा अष्टमी की धूम रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने मंगल गीत गाकर राधा रानी की आरती उतारी। इस दौरान संकट मोचन सेवादल के भजन गायक विनोद मिश्र, राजीव पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय व अरविंद विश्वकर्मा की टीम वाद्य यंत्रों के साथ कीर्तन और राधाष्टमी पर भजन गाकर राधा राधा का जय घोष किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया मुन्ना, वन क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील राव, डॉ. अंग्रेश सिंह, मनोज राय, सौरभ अग्रवाल, डॉ. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, सुबोध केडिया, मनोज यादव, शेषनाथ वर्मा, रवि सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें