फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राहवीर से बचाएंगे दुर्घटना में घायल लोगों का जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन विभाग व यातायात पुलिस दुर्घटना में घायलों को त्वरित अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक करेगा। इसके लिए शासन की राहवीर योजना के जरिये 25 हजार रुपये उपलब्धता के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल को अस्पताल तक पहुंचाने पर राहवीर योजना के तहत पुरस्कार मिलेगा। यातायात पुलिस प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत मदद करने वालों को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पहले यह पुरस्कार राशि पांच हजार रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 हजार रुपये की गई है।
दुर्घटना में घायलों को गोल्डन ऑवर में अगर प्राथमिक उपचार उपलब्ध हो जाए तो उनका जीवन बचाया जा सकता है। योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें